May a good source be with you.

छत्तीसगढ़: सरकारी विभाग में करोड़ों का बिजली बिल बकाया,फिर भी इनकी बल्ले-बल्ले

लोग आक्रोशित हैं कि वे कुछ महीने बिजली बिल जमा न करें तो कनेक्शन ही काट दिया जाता है,जबकि इन सरकारी विभागों में फ्री में ही बिजली सप्लाई की जा रही है।

हर जगह कायदे-कानून आम आदमी पर ही लागू होते हैं। इसकी मार भी आम आदमी को ही झेलनी पड़ती है। छत्तीसगढ़ के बलौदा बाजार में सरकारी विभागों पर करोड़ों का बिजली के बिल बकाया हैं लेकिन कार्रवाई के नाम पर बस नोटिस भेज दी जाती है। जबकि आम आदमी का एक-दो महीने का बिल नहीं भरने पर बिजली का कनेक्शन ही काट दिया जा रहा है। इस नौकरशाही व्यवस्था में सरकारी विभाग की बल्ले-बल्ले है।

ईनाडु की एक रिपोर्ट के अनुसार लोगों का आरोप है कि आम जनता को बिजली की आपूर्ति भी ठीक ढंग से नहीं की जा रही, जबकि सरकारी विभागों में बिना बिल पेमेंट किए हुए अच्छी बिजली सप्लाई की जा रही है।

गौरतलब है कि बलौदा बाजार में ग्राम पंचायत जल प्रदाय पर 1 करोड़ 91 लाख का बिल बकाया है। वहीं नगर पालिका जल प्रदाय पर 60 लाख 70 हज़ार बकाया है।

लोग आक्रोशित हैं कि वे कुछ महीने बिजली बिल जमा नहीं करें तो कनेक्शन ही काट दिया जाता है,जबकि इन सरकारी विभागों में फ्री में ही बिजली सप्लाई की जा रही है।

अब आप न्यूज़ सेंट्रल 24x7 को हिंदी में पढ़ सकते हैं।यहाँ क्लिक करें
+