मध्य प्रदेश में सड़कों की हालत खराब, दुर्घटनाओं के खतरों से जूझ रही है आम जनता
शिवराज सरकार में कैबिनेट मंत्री ओमप्रकाश धुर्वे के विधानसभा क्षेत्र में सड़क की हालत खस्ता
एक तहफ शिवराज सिंह चौहान प्रदेश की सड़कों को अमेरिका की सड़कों से बेहतर बताते नज़र आते हैं वहीं दूसरी ओर सच्चाई कुछ और ही नज़र आ रही है। राज्य सरकार के कैबिनेट मंत्री ओमप्रकाश धुर्वे के विधानसभा क्षेत्र में सड़कें तालाब बनी हुई हैं।
सड़कों पर जलजमाव और कीचड़ से लोगों का आना-जाना दूभर हो गया है। लोगों के शिकायत करने पर भी इस ओर न मंत्री साहब का ध्यान जा रहा है और न ही प्रशासन के आला आधिकारियों का।
ईनाडु इंडिया के एक रिपोर्ट के अनुसार बच्चों को अपना स्कूल भी कीचड़ से सने हुए सड़कों से ही जाना पड़ता है। बारिश का मौसम शुरू होते ही रास्ते में मौजूद गड्ढे तालाब में तब्दील हो जाते हैं जिससे कई बार दुर्घटना होने के आसार बने रहते हैं।
क्षेत्र में मंत्री जी के विकास यात्रा के दौरान स्थानीय लोगों ने इस समस्या से उनको रूबरू भी कराया पर कोई हल नहीं निकल पाया। मंत्री जी ने उन्हीं खराब सड़कों पर अपनी विकास यात्रा की और लोगों को विकास का सपना दिखाकर चले गए। शायद उनकी समझ में सपनों के सामने हकीक़त की कोई एहमियत नहीं होती।