May a good source be with you.

मुजफ्फरपुर आश्रय गृह में 40 लड़कियों के साथ बलात्कार के मामले में तेजस्वी यादव ने बिहार के मुख्यमंत्री नितीश कुमार पर साधा निशाना

उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि आश्रय गृह को चला रहे एनजीओ का संरक्षक था नितीश कुमार का करीबी

हाल ही में इस महीने आयी एक रिपोर्ट से पता चला था कि बिहार के मुजफ्फरपुर में सेवा संकल्प एवं विकास समिति द्वारा चलाये जा रहे आश्रय गृह में 40 से भी ज्यादा लड़कियों का बलात्कार हुआ जिनमें से कई लडकियां नाबालिग थीं|

इस भयानक घटना का खुलासा टाटा इंस्टिट्यूट ऑफ़ सोशल साइंसेज (टीआईएसएस) के एक ऑडिट रिपोर्ट के ज़रिये हुआ जिसमें बहुत सारी लड़कियों ने अपने साथ हुए यौन उत्पीडन की शिकायत की थी|

इसी क्रम में तेजस्वी यादव ने ट्विटर के ज़रिये बिहार सरकार पर कुछ बहुत ही संगीन आरोप लगाये हैं| उन्होंने अपने एक ट्वीट में कहा कि आश्रय गृह चला रहे एनजीओ का संरक्षक नितीश कुमार का करीबी है और उसने मुख्यमंत्री के लिए अभियान भी चलाया था|

उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि सरकार को आश्रय गृह में हो रहे बलात्कारों की ख़बर थी और बलात्कार “नेताओं और अधिकारियों द्वारा बीते कई सालों से किया जा रहा है|”

यादव का कहना है कि घटना की ख़बर फैलने के बाद से कुछ लडकियां लापता हुई हैं| एक लड़की की हत्या कर उसे आश्रय गृह में ही दफना दिया गया|

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक पुलिस अभी जिस लड़की की हत्या की गयी उसकी लाश खोज निकालने में जुटी है| यादव ने यह भी कहा कि दूसरे बाल आश्रमों और आश्रय गृहों में भी ऐसी ही घटनाएँ घटी हैं| उन्होंने इन घटनाओं पर सरकार और मीडिया की चुप्पी पर सवाल उठाया है|

अब आप न्यूज़ सेंट्रल 24x7 को हिंदी में पढ़ सकते हैं।यहाँ क्लिक करें
+