मध्य प्रदेश मुख्यमंत्री खराब विद्युत् आपूर्ति के लिए कस रहे थे दिग्विजय पर तंज लेकिन चली गई बिजली और बीच में रुका भाषण
अपने ‘जन आशीर्वाद यात्रा’ रैली के लिए दे रहे थे उचेहरा में भाषण
गुरूवार को सतना, मध्य प्रदेश में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के चेहरे की रंगत उस वक़्त उड़ गयी जब बिजली जाने की वजह से उनके भाषण में रूकावट आई वो भी तब जब वे पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह पर अपने शब्दों के बाण से धावा बोल रहे थे|
न्यूज़18 के मुताबिक, विडम्बना यह है कि जब बिजली गयी उस समय चौहान कांग्रेस नेता पर राज्य में एक स्थिर विद्युत् सुविधा मुहैय्या कराने में असमर्थता पर तंज कस रहे थे और यह देखकर वहाँ उपस्थित श्रोता भी हंसने लगे|
इस घटना से शर्मिंदा भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) नेता ने श्रोताओं को अपने-अपने मोबाइल फ़ोन का लाइट जलाने को कहा और भाषण जारी रखा|
चौहान अपने ‘जन आशीर्वाद यात्रा’ रैली के लिए उचेहरा में भाषण दे रहे थे|