May a good source be with you.

शिव’राज’ में नहीं थम रहीं दुष्कर्म की घटनाएं, छह महीने की गर्भवती महिला के साथ बलात्कार

पीड़िता को मिली जान से मारने की धमकी, पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी

शिवराज सरकार को रेप की घटनाओं को लेकर एक बार फिर शर्मसार होना पड़ा है। सूबे में छोटी बच्चियों से लेकर गर्भवती महिलाओं के साथ हो रही यौन शोषण की घटनाओं से लोग स्तब्ध हैं।

ताज़ा मामला राज्य की राजधानी भोपाल का है जहां 6 महीने की गर्भवती महिला के साथ दुष्कर्म की घटना सामने आई है। पुलिस आरोपी की तलाश करने में जुटी है।

ईनाडु की एक रिपोर्ट के अनुसार भोपाल के गांधी नगर थाना क्षेत्र में दिनदहाड़े 6 महीने की गर्भवती महिला के साथ बलात्कार की घटना को अंजाम दिया गया। इसके बाद पी़ड़िता को डराया-धमकाया गया। महिला को जान से मारने की भी धमकी दी गई। महिला के शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। फिलहाल आरोपी की पहचान कर ली गई है और पुलिस आरोपी की तलाश में जुट चुकी है।

गौरतलब है कि मंदसौर रेप कांड की घटना को लेकर मध्यप्रदेश सरकार की काफी फज़ीहत हुई थी। लेकिन सरकार के तमाम दावों के बीच मध्यप्रदेश में महिलाओं के प्रति हिंसा में काफी इज़ाफा हुआ है।

अब आप न्यूज़ सेंट्रल 24x7 को हिंदी में पढ़ सकते हैं।यहाँ क्लिक करें
+